Next Story
Newszop

भगवान शिव का यह पुत्र अनजाने में ही कर बैठा देवी पार्वती से विवाह की जिद्द, हुआ ऐसा अंजाम

Send Push
भगवान शिव के दो पुत्रों भगवान गणेश और कार्तिकेय जी के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप भगवान शिव के तीसरे पुत्र अंधक के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बता रहे हैं भगवान शिव के पुत्र अंधक के बारे में। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अंधक ने कोई ऐसा पाप कर दिया था, जिसके कारण भगवान शिव को अपने ही पुत्र अंधक का वध करना पड़ा था। आइए, जानते हैं भगवान शिव के पुत्र अंधक की कहानी।
भगवान शिव और देवी पार्वती से जन्मा था अंधक image

वामन पुराण के अनुसार, भगवान शिव काशी में ध्यान कर रहे थे। तभी पार्वती जी ने पीछे से आकर उनकी दोनों आंखें ढक दीं। देवी के ऐसा करते ही समस्त पृथ्वी, ब्रह्मांड में अंधकार छा गया। देवी के ऐसा करने से पूरी पृथ्वी और ब्रह्मांड में अंधेरा हो गया। तब शिव ने संसार को अंधकार से बचाने के लिए अपना तीसरा नेत्र खोल दिया। इस तीसरे नेत्र से असीम ऊर्जा निकली, जिससे कि देवी पार्वती को पसीना आ गया। इस पसीने से एक विकराल बालक का जन्म हुआ। इस बालक को अंधकार में उत्पन्न होने के कारण अंधक नाम मिला।


भगवान शिव ने अपने एक असुर भक्त को भेंट कर दिया बालक image

हिरण्यकश्यप ने पुत्र पाने के लिए शिव की पूजा की थी। इससे खुश होकर महादेव ने उसे 'अंधक' नाम का पुत्र दिया। अंधक दैत्यों के बीच बड़ा हुआ और बाद में दैत्य राजा बना। समय बीतने के साथ ही अंधक ने अपने साहस और पराक्रम से पूरे संसार पर अपना अधिकार कर लिया।


अपनी शक्तियों को बढ़ाने के लिए ब्रह्मा जी से मांगा वरदान image

अपनी शक्तियों को बढ़ाने के लिए अंधक ने ब्रह्मा जी की कड़ी तपस्या की और अमर होने का वरदान मांगा लेकिन ब्रह्मा जी ने इस वरदान को सृष्टि के नियम के विरुद्ध बताया। तब अंधक ने अपनी मृत्यु का ऐसा कठिन मार्ग चुना, जिसे सोचकर अंधक को लगा कि यह होना असंभव है। अंधक अपने जैविक माता-पिता के बारे में नहीं जानता था इसलिए उसने कहा कि यदि अगर वो कभी अपनी माता को कृदृष्टि से देखता है, तो उसके पिता के हाथों उसका वध होगा।


इस तरह अंधक ने डाली माता पार्वती पर बुरी दृष्टि image

अंधक तीनों लोगों पर विजय पा चुका था। अब उसे अकेलापन खलने लगा। ऐसे में उसके मन में विवाह का विचार आया। अंधक ने सोचा कि वो संसार की सबसे सुंदर स्त्री से ही विवाह करेगा। एक दिन अंधक को पता चला कि संसार की सबसे सुंदर स्त्री कैलाश में भगवान शिव के साथ रहती हैं। अंधक के मन में देवी पार्वती से विवाह करने की इच्छा जागी। अंधक छल-बल से देवी पार्वती को उठा लाया। देवी पार्वती की पुकार सुनकर शिव बहुत क्रोधित हुए। शिव ने बताया कि देवी पार्वती अंधक की माता है लेकिन अंधक को शिव जी की बातों पर विश्वास नहीं हुआ और पार्वती जी से विवाह करने की इच्छा उसके मन में बनी रही। तब भगवान शिव ने त्रिशूल से अंधक का वध कर दिया।

Loving Newspoint? Download the app now