लाइव हिंदी खबर :-प्रथम पूजनीय गणेश से जहां लोग अपने मन की कामना को मांगने आते हैं वहीं कुछ लोग अपने घर की सुख-शांति के लिए बप्पा का दर्शन करते हैं। मन की मुराद को पूरा करने के लिए लोग किसी भी गणेश मंदिर में ना सिर्फ दर्शन करने जाते हैं बल्कि विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। आज हम आपको भगवान गणेश की एक ऐसी ही मंदिर के बारे में बताएंगे जिनके दर्शन के बिना गणेश चतुर्थी को अधूरा माना जाता है।
पुणे में है दगडूशेठ हलवाई मंदिरमहाराष्ट्र और पुणे के लोगों में दगडूशेठ हलवाई मंदिर के लिए काफी विश्वसनीयता है। रोजाना तौर पर इस मंदिर में लोग अपनी मनोकामना मांगने आते हैं। हर गणेशोत्सव पर यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आप भी इस गणेश चतुर्थी पर पुणे के इस मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।
बेटे की याद में बनाया था मंदिरदगडूशेठ हलवाई मंदिर भारतीय इतिहास में 125 साल पुराना है। बताया जाता है कि पुणे में दगडूशेठ हलवाई ने अपनी दुकान खोली और उसका बिजनेस सक्सेसफुल हो निकला। फिर एक दिन अचानक से उनके जवान बेटे की प्लेग से मौत हो गई। इस सदमें से दगडूशेठ को झटका लग गया। बहुत दिनों तक वो सदमें में थे फिर एक संत ने उनसे कहा कि आप एक गणेश मंदिर का निर्माण करवा दें। उन्होंने सलाह मानकर अपने मन की और शहर की शांति के लिए इस मंदिर का निर्माण करवाया। इसके बाद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। आज आलम ये है कि भक्तों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है तब कही गणपति के दर्शन होते हैं।
कैसे पहुंचे मंदिर तकआप रेल मार्ग के अलावा हवाई मार्ग से भी पुणे तक पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से इस मंदिर की दूर 5 किमी तक की है जबकि एयरपोर्ट से ये 12 किमी दूरी पर है।
You may also like
29 जून से 05 जुलाई तक इन राशियों को मिल सकती हैं बड़ी खुशखबरी , सारे दुख का होगा अंत
प्रेमी के साथ बीवी को बिस्तर पर देख कर आग बबूला हुए पति ने चली ये चाल, कमरे में दोनों को किया कैद और फिर....
आज सूर्यदेव की कृपा से मूलांक 3 और 6 वालों की चमकेगी किस्मत, वायरल फुटेज में देखे अन्य मूलांकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
नदी किनारे लॉज बना कमाई का जरिया, ओड़फुली ग्राम पंचायत ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
हिन्दुस्तान ज़िंक को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भामाशाह सम्मान में छह पुरस्कार