Next Story
Newszop

बरसात आते ही आपके भी झड़ने लगते है बाल, तो करें ये आयुर्वेदिक इलाज

Send Push

हेल्थ कार्नर :- कई लोग अपने झड़ते बालों की वजह से परेशान रहते है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आयुर्वेद में मौजूद इन प्रभावी और आसान उपचार को अपनाएं। आयुर्वेद में कई लाभदायक “हर्बल” चीजें होती है, जिसकी मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आज हम आपको आयुर्वेद के आधार पर ऐसे 5 उपाय बताएंगे, जो आपके झड़ते बालों की समस्या को दूर कर देंगी।

 

बालों की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार

भृंगराज : प्राचीन समय से मजबूत और घने बालों के लिए आयुर्वेद में भृंगराज तेल का उपयोग गया है। भृंगराज तेल गंजापन को दूर करता है, इसके साथ ही यह सफेद बाल होने से भी रोकता है।

ब्राह्मी : यदि आपके बाल झड़ते है तो आपको ब्राह्मी और दही का पैक बनाकर अपने बालों पर लगाना चाहिए। इनका पैक बालों का झड़ना कम करता है। ब्राह्मी के तेल से रोजाना मसाज करने से भी बाल घने उगते है।

आँवला : आँवला विटामिन सी और “एंटीऑक्सीडेंट्स” का एक संग्रह है। आँवला के पोषक तत्व बाल बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। आँवला को हिना, ब्राह्मी पाउडर व दही में मिलाकर इसका पैक बनाकर बालों पर लगा सकते है। इसका सेवन भी आपके बाल को काला रखने में मदद करता है।

नीम : नीम का उपयोग बाल को घने, रूसी व जूएं जैसी समस्या को दूर करता है। आप नीम का पाउडर बना लें। फिर इसे दही या नारियल तेल में मिलाकर अपने बालों में लगाए।

रीठा : रीठा का उपयोग भी बालों को काला और घना बनाए रखने में मदद करता है। रीठा पाउडर को तेल में मिलाकर सिर पर लगाए और मसाज करें। ऐसा करने से बाल झड़ना रुक जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now