Next Story
Newszop

वास्तुशास्त्र और ज्योतिष: रात में महिलाये ना करे ये काम ⁃⁃

Send Push

हमारे हिंदू धर्मशाास्त्रों में बहुत सारे ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका रोजमर्रा के जीवन में बहुत महत्व है। रात के लिए हमारे शास्त्रों में कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं जिनका पालन स्त्री हो या पुरुष सभी को करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने वालों के घर में आर्थिक एवं मानसिक परेशानी बनी रहती है।

यह महाभारत में यह कहा गया है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है। पति या पुरुष सदस्यों द्वारा उन्हें अपमानित किया जाता है उस घर का ही नहीं बल्कि कुल का भी सर्वनाश हो जाता है। इसलिए घर में सुख-शांति और वैभव के लिए महिलाओं का सम्मान होना चाहिए।

हिंदू धर्म में महिलाओं को गृहिणी भी कहा गया है। गृहिणी घर की लक्ष्मी भी कही जाती है। इसलिए महिलाओं को घर की सुख-शांति के लिए कुछ ऐसे काम भी है जो उन्हें रात के वक्त भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

रात को बाहर कपड़े सुखाने से कपड़ों पर मृत ‘ची’ का प्रभाव पड़ता है जो ठीक नहीं है। धूप में कपड़े सुखाने से कपड़ों पर यांग ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है जो शरीर और सौभाग्य के लिए अच्छा होता है।

रात को सोते समय सिर या पैर दरवाजे की ओर न करें। दरवाजे की ओर पैर या सिर करके सोना ‘चिन’ स्थिति में है जो मृत्यु की सूचक मानी जाती हैं इसलिए इस स्थिति से बचें।

रात को जल्दी सोना चाहिए और सवेरे जल्दी उठना चाहिए। सुबह देर तक सोने से शरीर में रोग और शोक अपना बसेरा बना लेते हैं। जहां रोग और शोक होगा वहां लक्ष्मी का बसेरा नहीं हो सकता।

रात को कमरे में अंधेरा करके न सोएं, हल्की रोशनी अवश्य रखें। इससे सकारात्मकता बनी रहती है।

रात को जिस बिस्तर पर आप सोते हैं, उस पर नई बैडशीट बिछा कर सोएं। सारे दिन की बिछी बैडशीट पर न सोएं क्योंकि उस पर नकारात्मक ऊर्जा अपना वास बना लेती है और दिन भर की धूल और मिट्टी से नींद में भी विध्न पड़ता है।

रात को महिलाओं को यह 5 काम नही करने चाहिए

पहला काम : ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक महिलाओं को रात में यानी सूरज ढलने के बाद दूध या दही किसी को भी नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है अगर रात के वक्त कोई भी व्यक्ति दूध या दही मांगता है और अगर आप दे देते हैं तो इससे आप अनजाने में अपने घर की सुख-शांति पर कुठारघात करते हैं। इसलिए सूरज ढलने के बाद या रात को भूलकर भी किसी के भी मांगने पर दूध या दही नहीं देना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी रुठकर चली जाती है।

दूसरा काम : रात में दूसरी चीज जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए वह है किचन में गंदे बर्तन छोड़कर सोना। किचन साफ रहने से घर में लक्ष्मी बनी रहती है। घर में वैभव और सुख शांति का प्रवाह निरंतर होता रहता है। लेकिन गंदे बर्तन को किचन में छोड़कर रात में सोने से लक्ष्मी रुठ जाती है।

यह भी कहा जाता है कि रात में किचन में गंदे बर्तन छोड़ना अशांति को भी दावत देता है और उससे स्वास्थ्य भी खराब होता है। इसलिए हर हाल में रात में किचन में गंदे बर्तन को धोकर ही सोना चाहिए, झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। किचन साफ रहने से घर में शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

तीसरा काम : तीसरी चीज जो महिलाओं को रात में नहीं करनी चाहिए वह है। सर के बाल खोलकर सोना। कई महिलाएं रात में सुविधा या फिर आराम के मद्देनजर बाल खोलकर सोती है। ऐसा करना गलत है।

जानकारों के मुताबिक ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी पैदा होती है जिसका सीधा असर परिवार के लोगों पर होता है। ऐसा करने से ना सिर्फ परिवार के लोगो का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है। इसलिए महिलाएं रात मे बाल खोलकर बिल्कुल भी ना सोएं।

चौथा काम : चौथी चीज जो महिलाओं को नहीं करनी चाहिए, वह है घर में रखें नमक की जाने-अनजाने में अवहेलना। हफ्ते में एक बार सेंधा नमक एक कागज पर रखकर उसे रात में हर कमरे में रख देना चाहिए। सुबह उठकर इस नमक को किसी गंदे नाले में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवाह खत्म हो जाता है और लक्ष्मी का हमेशा के लिए वास होता है।

पांचवा काम : पांचवी चीजें झाड़ू और पानी से जुड़ी हुई है। रात के वक्त ना सिर्फ आपको किचन के बर्तन धोने चाहिए बल्कि घर के झाड़ू को भी सही दिशा में रखकर सोना चाहिए। हिंदू धर्म में ऐसी पौराणिक मान्यता है कि घर में रखे झाड़ू में भी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखकर ही सोना चाहिए।

ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है। साथ ही जब आप रात में सोती है तो पानी के ग्लास या बोतल को अपने सिराहने कभी नहीं रखें। हां पानी के ग्लास या बोतल को अपने बराबर रख सकते हैं लेकिन बेड के सिराहने भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बीमारियों का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां घर की सुख शांति को प्रभावित करती है।

Loving Newspoint? Download the app now