Chanakya Niti: परिवार में एकता व सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए परिवार में मुखिया का होना अत्यंत आवश्यक है। ‘चाणक्य नीति’ में आचार्य चाणक्य ने मुखिया के कुछ विशेष गुण बताए हैं।
आज के आलेख में हम आपको बताएंगे कि आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया में कौन-कौन से गुण होने आवश्यक हैं।
निर्णय लेने की क्षमताघर के मुखिया में निर्णय लेने की क्षमता सबसे मजबूत होनी चाहिए। निर्णय लेते हुए परिवार के हर एक सदस्य का ध्यान रखना चाहिए और यह सोचकर निर्णय लेना चाहिए कि किसी भी सदस्य की भावनाएं आहत न हो, अन्यथा परिवार टूटने का खतरा बना रहेगा।
न करें ये गलतीयदि घर में किसी भी सदस्य के साथ किसी का भी मतभेद होता है तो उसमें दोनों पक्षों की बातों को ध्यान से सुनकर ही कोई फैसला लेना चाहिए , मुखिया को कभी भी किसी एक पक्ष के साथ नहीं खड़े रहना चाहिए और ना ही पक्षपात करना चाहिए।
होने चाहिए ये गुणमुखिया को परिवार के सदस्यों को फिजूल खर्च करने से रोकना चाहिए। उसके साथ ही साथ उनके ऊपर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि वे आपस में एक दूसरे के साथ सामंजस्य बना के रहे। एक मुखिया को परिवार में अनुशासन रखना चाहिए।
You may also like
Land Rover Classic Unveils Defender V8 Soft Top with Bespoke Options and Powerful V8 Engine
बहुत कुछ बताता है अंगूठे पर बना आधा चाँद, जानिए क्या संकेत देता है ये …, ⤙
क्या Anrich Nortje का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे Kuldeep Yadav? DC vs KKR मैच में चटकाने होंगे इतने विकेट
उत्तराखंड: मुखबा से मां गंगा की उत्सव डोली रवाना, बुधवार को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
रानी दियारा और टपुआ दियारा में गंगा नदी का कटाव जारी, एमएलसी ने लिया जायजा