जब भी घर पर कोई पालतू जानवर पालने की बात आती है तो लोग अधिकतर कुत्ता बिल्ली ही पालते हैं। गाय बहुत कम लोग पालते हैं। इसकी एक बड़ी वजह गाय का साइज़ भी है। गाय आमतौर पर काफी बड़ी होती है। छोटे घरों, या फ्लैट में इन्हें पालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरा सोचिए कितना अच्छा होता यदि ये गाय छोटे पैकेज में आती। फिर कई लोग इसे घर पाल लेते।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक छोटी गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। ये गाय आम प्रजाति की गायों से काफी अलग है। यह गाय पुंगनुरु (Punganuru) प्रजाति की है। इनकी हाइट 3-4 फीट से ज्यादा नहीं होती है। ये रोजाना 5 लीटर हाइट फैट दूध भी देती है। दिखने में ये गाय बहुत ही सुंदर होती है। खासकर इनके बच्चे बड़े ही क्यूट लगते हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों पुंगनुरु गाय का एक बच्चा बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। वह घर में अपने मालिक के साथ खेलते हुए इधर उधर भागता दिखाई देता है। 50 सेकंड के इस वीडियो में गाय हर किसी का दिल जीत लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसका मालिक गाय को लाड़ दुलार करता है।
गाय के गले में घंटी भी लगी है जो उसके चलने पर बजती है। इस तरह की गाय का वजन 150-200 किलोग्राम तक होता है। ये एक अच्छे पालतू जानवर होते हैं। हालांकि दुखद बात ये है कि पुंगनुरु एक लुप्त होती गाय की प्रजाति है। ये गाय आपको इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलती है।
You may also like
Vivo X200 Ultra लॉन्च होने से पहले फीचर्स हुए, ऐसा कैमरा जो बदल देगा आपका फोटो गेम
लोकसभा की तुलना में विधानसभा चुनाव में एनडीए की ज्यादा बड़ी होगी जीत : संजय झा
मप्र के भोपाल में 'वन संरक्षण और जलवायु-समर्थ आजीविका' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 18 अप्रैल से
(अपडेट) बहराइच में ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना, दो बच्चे व दो महिलाओं सहित पांच की माैत
ईडी की कार्रवाई से मोदी सरकार हमारे मनोबल को नहीं तोड़ सकती : गहलाेत