जम्मू : TikTok की भारत वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है, लेकिन जो लोग TikTok को पसंद करते हैं, उनके लिए कुछ अच्छी खबरें जरूर सामने आई हैं। TikTok, जो एक चीनी कंपनी का ऐप है, 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था।
TikTok की वेबसाइट फिर से दिखने लगी है!
हाल ही में कुछ लोगों ने देखा कि TikTok की वेबसाइट (mobile और laptop पर) फिर से काम कर रही है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी इसे नहीं खोल पा रहे हैं, जिससे लगता है कि शायद वेबसाइट कुछ चुनिंदा लोगों के लिए या टेस्टिंग के लिए खोली गई है। लेकिन TikTok का ऐप अभी भी Google Play Store या Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए सिर्फ वेबसाइट का दिखना यह नहीं कह सकता कि TikTok पूरी तरह वापस आ गया है।
भारत-चीन के रिश्तों में सुधार?
TikTok की वापसी की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में भारत और चीन के बीच रिश्ते थोड़े बेहतर होते दिख रहे हैं।
सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
हालांकि TikTok की वेबसाइट दिख रही है, लेकिन भारत सरकार ने अभी तक TikTok की वापसी को मंजूरी नहीं दी है, और कंपनी की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है।इसका मतलब है कि TikTok अभी भी भारत में आधिकारिक रूप से बैन ही है, और वह बिना सरकार की इजाजत के काम नहीं कर सकता।
You may also like
चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पं.राजकुमार शुक्ल की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी : राज्यपाल डेका
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने की गौ सेवा
कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस का समर्थन करने पर जातिसूचक गाली-गलौज व धमकी देने के आरोपित दोषमुक्त