Top News
Next Story
Newszop

आज ही अपने घर में लगाएं ये 3 पौधा, फिर पैसा खुद आपके पास आना शुरू हो जाएगा….

Send Push

फूल तो सभी को पसंद होते हैं। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसे फूल ना पसंद हो। बस सबकी च्वॉयस अलग अलग होती हैं। किसी को गुलाब पसंद हैं, तो किसी को लिली, कोई जास्मिन पसंद करता है तो कोई लैवेंडर।

काफी सारे लोगों को तो अपने घर में फूलों का बगीचा लगाना अच्छा लगता है। फूल केवल भगवान की पूजा में ही नहीं बल्कि और भी कई काम आते हैं, जैसे शादी ब्याह में सजावट करने में, वरमाला बनाने में और तोहफे के लिये। किसी भी पार्टी फंक्शन में डेकोरेशन के लिये फूल काफी काम में आते हैं।

फूलों के पौधे लगाने से न केवल हमारे घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। बस हमें इतना ध्यान रखना होगा कि कौन से फूल या उनके पौधे लगाना हमारे घर के लिए शुभ है।

1. तुलसी का पौधा

कहते हैं हर घर के आंगन में तुलसी का बिड़ला होना ही चाहिए। तुलसी को लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है। इसकी पूजा की जाती है। इसे रोज सुबह पानी सींचने से घर में सुख समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी अपनी कृपा बनाये रखती हैं।  इतना ही नहीं बल्कि ये पौधा दवाई का भी काम करता है। सर्दी खांसी में इसके पत्तों का रस बहुत उपयोगी साबित होता हैं। ये छोटे बच्चों को भी दिया जा सकता हैं। तुलसी के घर के आंगन में होने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

2. हिबिकस या गुड़हल के फूल का पौधा

 ये लाल फूल पूजा के काम में तो आते ही हैं, साथ ही इसके कुछ और फायदे भी हैं। इसके कुछ फूल और पत्ते पीस कर उसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता हैं। इन फूलों से बजरंगबली की पूजा करने से काफी आशीर्वाद मिलता है। इस पौधे से पॉजीटिव एनर्जी भी घर में बनी रहती है। 

3. मनी प्लांट 

इसके नाम में ही इसका गुण छिपा है। मनी प्लांट लगाने से घर में पैसों की दिक्कत नहीं आती। कहते हैं कि यह धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Loving Newspoint? Download the app now