सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में होती है। इसकी वजह उसका जानलेवा जहर होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद मिनटों में खत्म कर देती है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद इंसान घबरा जाता है। सांप से जितना दूर हो सके भागता है। अस्पताल की तरफ दौड़ता है। लेकिन आज […]
सांप की गिनती सबसे खतरनाक जीवों में होती है। इसकी वजह उसका जानलेवा जहर होता है। इसकी कुछ बुंदे इंसान का खेल चंद मिनटों में खत्म कर देती है। आमतौर पर सांप के काटने के बाद इंसान घबरा जाता है। सांप से जितना दूर हो सके भागता है। अस्पताल की तरफ दौड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाने जा रहे हैं जिसे सांप ने काटा तो वह गुस्से में सांप को काटकर खा गया। इसके बाद जो हुआ उस पर आप यकीन नहीं करेंगे।
सांप ने काटा तो उसे ही खा गया किसानयह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव का है। यहां 55 साल का किसान माताबदल यादव खटिया पर लेटा हुआ था। इस दौरान एक सांप आया और उसने किसान के हाथ में काट लिया। इस बात से किसान माताबदल बहुत गुस्सा हुआ। उसने तुरंत सांप को पकड़ा और उसे काटकर खा गया।

जब किसान के परिजनों ने ये नजारा देखा तो वे घबरा गए। वे किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल बांदा रेफर किया। यहां डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया। अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा आई। उसकी हालत स्थिर है।
इलाज के बाद ठीक है हालतट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि 19 जून को माताबदल नाम का एक बंदा आया था। उसने सांप को ही खा लिया था। हालांकि सांप के खाने से जहर नहीं फैलता है। जहर उसके सिर में होता है। यदि सांप काट ले तो जहर फैलता है। यह जहर जब तक खून में नहीं मिल जाता, इसका कोई असर नहीं होता है।
ये भी बताया जा रहा है कि किसान के घरवालों ने डॉक्टर के पास जाने से पूर्व झाड़-फूंक करने वालों को भी बुलाया था। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि किसान ने सांप को ही खा लिया तो वे भी हैरान रह गए। बोले कि भाई हमारे पास सांप काटने का इलाज है। लेकिन सांप को खाने वाले का कोई इलाज नहीं है। इसके बाद ही परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।
सांप के काटने पर क्या करें?सांप यदि काट लें तो सबसे पहले तो घबराए नहीं। जिस जगह काटा है उसे पानी या साबुन से धो ले। मरीज को सोने नहीं दें। उसे शरीर को स्थिर रखने को कहे ताकि जहर जल्दी फैले नहीं। जिस अंग पर काटा है उसे दिल के नीचे लटका कर रखे। ताकि जहर दिल तक ना पहुंच पाए। तुरंत डॉक्टर के पास जाए। डॉक्टर आपको जहर का असर खत्म करने का इंजेक्शन और अन्य ट्रीटमेंट देगा। इससे आप ठीक हो जाएंगे।
You may also like
Realme GT 8 Pro के फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
धनबाद से बेंगलुरु तक, 10 शहरों में उथले जलभृतों के साथ कुओं को मिलेगा नया जीवन
टूट गया MS Dhoni का महारिकॉर्ड, Sanju Samson ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 छक्के जड़कर रचा इतिहास
तेजस्वी यादव कल सीट बंटवारे पर मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जेएमएम प्रमुख चुने जाने पर कहा