Top News
Next Story
Newszop

बेटी की उम्र की महिला से लड़ाया इश्क, शादी के बाद खुला राज तो शख्स ने पकड़ लिया माथा….

Send Push

Marriage Fraud: बाराबंकी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी कर ली। महिला ने जिस युवक से विवाह किया उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है। पत्नी की मौत के बाद युवक इस महिला के संपर्क में आया और दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद महिला तीसरे पति से भी अलग हो गई। तीसरे पति को महिला के पहले की दो शादियों की जानकारी हुई तो माथा पकड़ लिया। सख्त न महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मामला देवा थाना इलाके के अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी का है। यहां के 52 वर्षीय अश्विनी कुमार की पहली पत्नी की सात साल पहले मौत हो गई थी। करीब दो वर्ष पहले ही अश्विनी इंडियामऊ की 32 वर्षीय आरती से मिले। आरती देवी ने खुद को कुंवारी बताया। इसके बाद आपसी सहमति से बाराबंकी स्थित एक वेलफेयर सोसाइटी में शादी कर ली। शादी के बाद महिला अपने घर में ही रहती थी, जो कभी-कभार ही अश्विनी के घर आती थी।

सच्चाई जान शख्‍स के उड़ गए होश
आरोप है कि कुछ दिन बाद आरती देवी का व्यवहार बदलने लगा। लड़ाई झगड़े करने लगी। काफी प्रयास पर बात नहीं बनीं तो दोनों अलग हो गए। जब पीड़ित ने आरती के बारे में पता लगाया तो हैरान रह गया। जानकारी मिली की आरती ने पहले ही दो शादी कर रखी हैं।

इनसे हो चुकी थी शादियां
एक विवाह सीतापुर के महमूदाबाद थाना के नबीगंज निवासी मुनेंद्र से किया था, जिसका वाद सीतापुर परिवार न्यायालय में 2012 में चला, लेकिन खारिज हो गया। दूसरा विवाह आठ मई 2007 को फतेहपुर के दक्षिणी नालापार निवासी अनीस अहमद से हुआ था, जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय लखनऊ में चल रहा है। दोनों ही वाद में तलाक नहीं हो सका है।

आरोप है कि आरती देवी ने दोनों शादी छिपाकर उससे तीसरी शादी कर धोखा दिया है। 16 अक्टूबर को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपित महिला पर मुकदमा लिखा है।

Loving Newspoint? Download the app now