Next Story
Newszop

जापान में प्रेम की अजीबोगरीब परंपरा, लड़कों से शर्ट का दूसरा बटन मांगती है लड़कियां, जानें वजह ⁃⁃

Send Push

दुनिया भर के देशों में अलग-अलग रीति रिवाज है। कई देशों में ऐसे अनोखे रीति रिवाज है जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। वही दुनिया के अनोखे देशों में से एक जापान में भी एक ऐसी परंपरा है जो सालों से चली आ रही है जिसमें लड़कियां अपने पार्टनर से शर्ट का एक दूसरा बटन मांगती है। जी हां.. इस परंपरा के पीछे बेहद ही दिलचस्प कहानी है।

image

दरअसल, हाल ही में वैलेंटाइन डे वीक था जिसमें लोग एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। हर किसी का प्रेम का इजहार करने का तरीका अलग-अलग होता है। तो वहीं जापान में एक ऐसी अनोखी परंपरा है जिसमें काफी अलग अंदाज से प्यार का इजहार किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस अनोखे रिवाज के बारे में…

image

प्रेम इजहार करने का अनोखा तरीका दरअसल, यहां पर प्रेम का इजहार करने के लिए लड़कियां लड़कों से उनके शर्ट का दूसरा बटन मांगती है। जी हां.. यह परंपरा थोड़ी अजीब हो सकती है, लेकिन इसके पीछे का कारण बेहद ही खूबसूरत है। बता दें, जापान में जब भी स्कूल या कॉलेज में फेयरवेल होता है तो लड़कियां अपने प्रेम का इजहार करने के लिए लड़कों से उनके शर्ट का दूसरा बटन मांगती है।

image

खास बात यह है कि, ये लड़कियां केवल उन्हीं लड़कों से शर्ट का दूसरा बटन मांगती है जिससे उन्हें प्रेम हो जाता है। यदि लड़का अपनी शर्ट का बटन लड़की को नहीं देता है तो मतलब लड़का लड़की से प्रेम नहीं करता, जबकि लड़का शर्ट का दूसरा बटन दे देता है तो यानी कि वह भी उस से प्रेम करता है।

image

ये है इसके पीछे की खास वजह लड़के के शर्ट में लगी दूसरी बटन मांगने के पीछे की वजह ये बताई जाती है कि यह दिल के सबसे करीब होती है। ऐसे में कोई लड़की लड़के से उसकी शर्ट का दूसरा बटन मांगती है तो समझ लीजिए कि वह लड़के का दिल ही मांग रही है। ऐसे में यह परंपरा जापान में वर्षों से चली आ रही है। बता दें, परंपरा खासकर वैलेंटाइन डे के मौके पर ज्यादा निभाई जाती है। इसके अलावा जापान में चॉकलेट देने का भी चलन है। दरअसल यहां पर महिलाएं जिन लड़कों से प्रेम करती है उन्हें चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर देती है।

image

चॉकलेट देकर भी किया जाता है प्रेम का इजहार चॉकलेट देने के पीछे भी खास वजह है। यदि कोई लड़कियां बाजार से खरीद कर चॉकलेट देती है तू इसे कोई खास नहीं माना जाता है, लेकिन वही लड़की अगर अपने हाथों से चॉकलेट बनाकर किसी लड़के को देखती है तो उसे प्रेम समझा जाता है और ये भी चॉकलेट देकर प्रेम इजहार करने तरीका है।

image

इसके अलावा जापान में व्हाइट डे मनाया जाता है जहां पर महिलाएं नहीं बल्कि इन दिन पुरुष महिलाओं को चॉकलेट देते हैं। दरअसल व्हाइट डे रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पुरुष अपनी पसंदीदा महिला को कुछ सफेद चीज गिफ्ट के तौर पर देते हैं जिसकी वजह से इस दिन का नाम व्हाइट डे पड़ा।

Loving Newspoint? Download the app now