Amazing Bar Where You Can Drink Whiskey With Human Toe | उत्तरी कनाडा के डॉसन शहर स्थित एक बार में आप इंसानी पैर का अंगूठा (या उंगली) मिली ड्रिंक का ‘आनंद’ उठा सकते हैं। इस स्पेशल ड्रिंक को सॉरटो कॉकटेल कहा जाता है। डाउनटाउन होटल स्थित बार में यह खास ड्रिंक 40 साल से भी अधिक समय से पिलाई जा रही है। हाल ही में यह तब चर्चा में रही, जब पिछले महीने एक ग्राहक ड्रिंक पीने के बाद अंगूठे को चुराकर भाग गया। हालांकि होटल के पास रिजर्व में अंगूठा और उंगलियां थीं, इसलिए वह लगातार सॉरटो कॉकटेल सर्व करता रहा।
ऐसे हुई इस स्पेशल ड्रिंक की शुरुआत अंगूठे की कहानी शुरू होती है 1920 के दशक में, जब लुई और ओट्टो नामक दो भाई शराब की तस्करी करते थे। एक बार वे बर्फीले तूफान में फंस गए। इसके चलते लुई के पैर का अंगूठा शीतदंश का शिकार हो गया।
अंगूठे पर घाव हो गया था और वह गलने लगा था। लुई को गैंगरीन से बचाने बचाने के ओट्टो ने उस अंगूठे को काटकर अलग कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने बतौर यादगार, उस अंगूठे को एक अल्कोहल के जार में प्रिजर्व कर दिया।
करीब 50 साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेंसन को कैबिन की सफाई करते वक्त वह अंगूठा मिला। वे उसे डाउनटाउन होटल ले आए। बहरहाल, वहां उसे ड्रिंक में मिलाकर पीने का चलन कैसे शुरू हुआ, इसके बारे में ठीक-ठीक जानकारी नहीं है।
गायब होते रहते हैं अंगूठे होटल के पास रिजर्व में अंगूठे और उंगलियां रहती हैं। ये उसे ग्राहकों से दान में मिलते हैं। उसे अब तक ऐसे 10 अंगूठे और उंगलियां मिल चुकी हैं, लेकिन इनमें से 8 या तो गटक लिए गए या चोरी हो गए।
पहले यह परंपरा थी कि ड्रिंक करने वाले उस अंगूठे को मुंह में लेते थे और फिर उलग देते थे। इस चक्कर में कई बार लोग उसे गटक जाते थे।
बाद में अंगूठे (या उंगली) को मुंह में लेना प्रतिबंधित कर दिया गया और उसे निगलने पर 500 कनाडाई डॉलर (करीब 25 हजार रुपए) का फाइन लगा दिया गया।
लेकिन 2013 में होटल मालिकों को बड़ी हैरानी हुई, जब एक ग्राहक ने ड्रिंक खत्म किया, अंगूठे को जानबूझकर निगला और शांति से 25 हजार रुपए के बराबर फाइन देकर चला गया। इस घटना के बाद फाइन बढ़ाकर 1.25 लाख रुपयों के बराबर कर दिया गया है।
बीते जून महीने में एक शख्स अंगूठे को चुराकर भाग गया। कनाडा की पुलिस उसे तलाश कर रही है। हालांकि होटल के पास रिजर्व में अंगूठा होने के कारण सॉरटो कॉकटेल जारी है।
कस्टमर ड्रिंक में मिले पैर के अंगूठे (या उंगली) को होंठों से छू लेते हैं, उन्हें होटल एक प्रमाणपत्र भी देता है।
You may also like
हसीना कितना भी बुलाए लेकिन जाने का नहीं, अब तक अपने हुस्न के जाल में 50 से ज्यादा लोगों को फंसा चुकी है ये लड़की
15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
मांस खाने से 10 गुना ताकतवर मानी जाती है यह कैप्सूल., इसके सेवन से शरीर बन जाता है ताकतवर
होने वाले दामाद के संग रफूचक्कर हुई सास तो भड़क उठी पड़ोसन, बोली- गांव में नजर आई तो मार देंगे उसे, उसके कारण…….
बाबिल खान: एक उभरते अभिनेता की कहानी