Next Story
Newszop

इन 4 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली होती है सोने की अंगूठी, खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले! ⁃⁃

Send Push

ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर धातु का एक खास महत्व होता है। आपको अपनी राशि के अनुसार सही धातु पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होता है। जैसे किसी को हीरा सूट होता है तो किसी को सोना या चांदी। आज हम आपको सोने की अंगूठी पहनने के लाभ बताने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी पहनना बहुत लाभकारी होता है। इससे उनकी किस्मत पलट जाती है। तो चलिए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी हैं।

सिंह राशि image

सिंह राशि के जातकों को सोने की अंगूठी जरूर पहनना चाहिए। यह उनके लिए गुड लक लेकर आती है। दरअसल अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में यदि सिंह राशि के जातक सोने की अंगूठी पहनते हैं तो उनकी बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। भाग्य हर पल उनका साथ देता है। किस्मत के दम पर ही उनके सभी काम हो जाते हैं। पैसों के मामले में भी भाग्य अच्छा रहता है। लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।

कन्या राशि image

कन्या राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। ये लोग सोने से बनी अंगूठी, चेन या कड़ा धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में ढेर सारी सुख सुविधाएं आती है। दुख का नामोनिशान मीट जाता है। बस एक बात ध्यान रहे कि जब भी आप पहली बार सोना धारण करें तो उसकी पहले लक्ष्मी मां के सामने पूजा जरूर करें। इससे आपको जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के नए साधन मिलते रहेंगे।

तुला राशि image

तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्रदेव होता है। सोने को शुक्र के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए यदि तुला राशि के जातक सोने से बनी चीजें पहनते हैं तो उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा अच्छा होता है। भाग्य उनका साथ देता है। घर में बरकत बनी रहती है। अपनों का साथ मिलता है। बुरी चीजें आप से कोसों दूर रहती है। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहता है। दिमाग शांत रहता है। सारे काम आराम से और अच्छे से होते हैं।

मीन राशि image

मीन राशि के जातक भी सोना धारण कर सकते हैं। इनके लिए सोना पहनना अच्छे लक की निशानी माना जाता है। इसे पहनने से आपको लाइफ में आने वाली मुश्किलों से आजादी मिल जाती है। फिर आप जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। यह सोना आपकी किस्मत को बुलंद करता है। करियर में नहीं दिशा देता है। इससे अपके सोचने और सही निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ जाती है। आप जीवन में बहुत आगे जाते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now