जांजगीर चांपा। CG NEWS: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया है। युवक की पहचान राम नारायण केवट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की है।
परिवार से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि राम नारायण केवट रोजी मजदूरी करता था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की शादी तीन से चार साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहने के कारण वे अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह घर से निकला और रात में वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
You may also like
ओडिशा : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुरी में किया दर्शन, कहा- 'सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही डबल इंजन सरकार'
कश्मीर में हिंदुओं के पलायन की दुखद कहानी: 4 जनवरी 1990 का फतवा
बेंगलुरु में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी, CCTV में कैद
'वीर्य' बनाने की मशीन है ये बीज. पुरुष रोजाना खाएं; ☉
मात्र 10 दिन दूध में मिलाकर खा लो ये खास चीज़ फिर देखो चमत्कार' ☉