चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं।
सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बजाय सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगे। वहीं, छुट्टी का समय भी बदला गया है, जो अब 3:30 बजे के बजाय 2:30 बजे होगी। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी संशोधित किया गया है।
पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। नए समय सारणी के अनुसार, 17 फरवरी से सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।
यह ध्यान देने योग्य है कि इस बार स्कूलों के समय में बदलाव फरवरी में किया गया है, जबकि आमतौर पर यह बदलाव एक मार्च से होता था। यह नया समय 17 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा।
You may also like
RBSE: 12वीं के तीनों संकाय के परीक्षा परिणाम आज होंगे जारी, यहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट
हॉट सॉन्ग करने पर क्या बोली काजल राघवानी, कहा- फिल्में में ये सब…
राजस्थान में कम हो रहा पर्यटन, IHHA ने मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखा पत्र
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की कविता पढ़ने पर राजद्रोह का केस दर्ज, क्या है पूरा मामला?
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चित्तौड़गढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा, वीडियो में जानें देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर