
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मल्टी फॉर्मेट सीरीज में भाग लेना है। इस दौरे में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 22 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
आयुष की कप्तानी में अंडर 19 टीम आयुष की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 से
इस साल भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। अगले साल होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम लगातार मेहनत कर रही है। पिछली बार भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
आयुष म्हात्रे की कप्तानी आयुष म्हात्रे को फिर से कप्तान बनाया गया
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दौरे के लिए भी कप्तानी दी गई थी, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। आयुष ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 340 रन बनाए और दोनों टीमों के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। उनकी कप्तानी में टीम ने टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराया और वनडे सीरीज 3-2 से जीती।
वैभव सूर्यवंशी का चयन वैभव को भी मिला मौका
इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी और सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 14 वर्षीय वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 355 रन बनाए, हालांकि टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फिर भी, चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
सीरीज की तारीखें सीरीज कब है?
S.No. | तारीख (से) | तारीख (तक) | मैच | स्थान | ||
1 | रविवार | 21-सितंबर | वनडे 1 | नॉर्थ्स | ||
2 | बुधवार | 24-सितंबर | वनडे 2 | नॉर्थ्स | ||
3 | शुक्रवार | 26-सितंबर | वनडे 3 | नॉर्थ्स | ||
4 | मंगलवार | 30-सितंबर | शुक्रवार | 3-अक्टूबर | मल्टी डे 1 | नॉर्थ्स |
5 | मंगलवार | 07-अक्टूबर | शुक्रवार | 10-अक्टूबर | मल्टी डे 2 | मैक्के |
टीम इंडिया की घोषणा ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ भारत की टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।
स्टैंडबाई प्लेयर- युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बुग्गा।
You may also like
IND vs ENG 5th Test Day 2 Lunch: भारत 224 पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने पहले सत्र में 16 ओवरों में 109/1 बनाकर की आक्रमक शुरुआत
भारत 2026 में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, एआई के लोकतंत्रीकरण पर वैश्विक संवाद का नेतृत्व करेगा
1 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WI vs PAK T20 Head To Head Record: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, यहां देखिए टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
'मेड इन इंडिया' गैलेक्सी Z फोल्ड 7 को छोटे शहरों में मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया: सैमसंग