नई दिल्ली में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए। युवक के परिवार वालों ने बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहा है और उसे सिक्के खाने की आदत हो गई है।
दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने 26 वर्षीय युवक के पेट से 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निकाले। युवक को जब पेट में तेज दर्द हुआ, तब उसे अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कुछ असामान्य वस्तुएं देखीं।
सूत्रों के अनुसार, युवक ने जिंक की कमी को पूरा करने के लिए ये वस्तुएं निगली थीं। अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया कि एक्स-रे में सिक्कों जैसी चीजें दिखाई दीं। इसके बाद सीटी स्कैन से पता चला कि आंत में रुकावट हो रही है।
सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने पाया कि चुंबक और सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में फंसे हुए थे। चुंबकीय प्रभाव ने इन लूपों को एक साथ खींच लिया था, जिससे आंत में समस्या उत्पन्न हुई। अंततः, डॉक्टरों ने सर्जरी कर सभी सिक्के और चुंबक निकाल दिए। इनमें एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के कुल 39 सिक्के शामिल थे। मरीज को इलाज के सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
You may also like
रात ˏ को ले जा रहा था भगाकर जब हो गई सुबह तो प्रेमिका का चेहरा देखकर पांव तले खिसक गई ज़मीन
जितनी ˏ उम्र उतने ही लो इस देसी चीज के दाने फिर देखिए कैसे जड़ से खत्म हो जाते हैं 18 बड़ी बीमारियाँ
Relationship ˏ Tips : इन 5 कारणों से लड़कियों को पसंद आते हैं बड़ी उम्र के पुरुष
आज शनिवार को इन 7 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, वीडियो राशिफल में विस्तार से देखे सभी राशियों का भविष्यफल
IND vs ENG: जोफ्रा ऑर्चर की गेंद से हवा में उड़ा स्टंप, दूर जा दिरा, फिर इंग्लैंड गेंदबाज ने जश्न में मारी लात, देखें Video