आजकल लोग चश्मे के बजाय कॉन्टेक्ट लेंस का उपयोग अधिक कर रहे हैं। यह फैशन के लिहाज से तो आकर्षक है, लेकिन आंखों की सुरक्षा के लिए यह कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। यदि कॉन्टेक्ट लेंस की देखभाल सही तरीके से न की जाए, तो इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। हाल ही में एक महिला के साथ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें डॉक्टर को उसकी आंख से 23 कॉन्टेक्ट लेंस निकालने पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
डॉक्टर का हैरतअंगेज वीडियो डॉक्टर ने शेयर किया ये हैरतगंज वीडियो
जिस डॉक्टर ने महिला की आंखों से कॉन्टेक्ट लेंस निकाले, उन्होंने इस प्रक्रिया का वीडियो साझा किया है। डॉ. कतेरीना कुर्तीवा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर 13 सितंबर को पोस्ट किया। इस वीडियो में वह महिला की आंख से 23 कॉन्टेक्ट लेंस निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
डॉक्टर ने वीडियो के साथ लिखा, 'किसी की एक आंख से 23 कॉन्टेक्ट लेंस निकालना, मेरे क्लिनिक का एक दुर्लभ और वास्तविक जीवन का वीडियो है... कृपया अपने कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर न सोएं।' उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला ने लगातार 23 दिनों तक अपना लेंस नहीं निकाला।
सोशल मीडिया पर लोग देने लगे ऐसी सलाह
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं इस महिला को हमेशा के लिए चश्मा लगाने की सलाह दूंगा, अब उसके लिए कोई कॉन्टेक्ट नहीं।'
You may also like
विद्युत कंपनियों के 1060 कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बांटेंगे नियुक्ति-पत्र
चोर-चोर कहकर जिसे पीटा फिर अगले दिन उसी को बना लिया दामाद…ˈ आधी रात को ऐसा क्या हो गया
700 साल पुरानी मंदिर जहां हनुमान जी की मूर्ति खाती है लड्डूˈ पीती है दूध और जपती है राम नाम
यहाँ बच्चा गौरा पैदा हो तो मिलती हैं दर्दनाक सजा काली संतानˈ के लिए महिलाएं पीती हैं ये चीज
महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़: बिना डिग्री के चला रहा था क्लिनिक