बलरामपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामपुर जिले के गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर हैं। राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। इसके बाद राज्यपाल रमेन डेका ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बकुल (मौलश्री) के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल, डीएफओ अशोक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय
The post appeared first on .
You may also like
LIC में निवेश: जानें कब होगा आपका पैसा डबल
मुरैना में संदिग्ध मौत: पत्नी और बेटियों पर हत्या का आरोप
पुरुष यह कैसे जान सकता है की कोई महिला उसके प्रति सेक्सुअल आकर्षण महसूस कर रही है। जरूर पढ़ें इसे ⤙
देहरादून में किशोरी की हत्या: 13 आरोपी नामजद, पुलिस कार्रवाई जारी
DRDO का हिमकवच: सियाचिन में सैनिकों के लिए ठंड से सुरक्षा का नया उपाय