Next Story
Newszop

कौन है यशवंत सिंह जिन्होंने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का आलिशान बंगला ? कांग्रेस से है गहरा नाता

Send Push

अलवर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य यशवंत सिंह ने दिल्ली के औरंगजेब रोड स्थित अपना बंगला बेचकर गोल्फ लिंक्स में सौ करोड़ रुपए का नया शाही बंगला खरीदा है। यशवंत सिंह की उम्र 90 साल से अधिक है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि औरंगजेब रोड स्थित बंगला कई बीघे में फैला हुआ था, जिसे इस उम्र में परिवार के लिए संभालना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने उस बंगले को बेचकर गोल्फ लिंक्स में मकान खरीद लिया।

जल्द ही गोल्फ लिंक्स स्थित मकान में शिफ्ट होंगे

यशवंत सिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिवार अब जल्द ही गोल्फ लिंक्स स्थित मकान में बसने की तैयारी कर रहा है। यशवंत सिंह अपने समय में अच्छे टेनिस खिलाड़ी थे और उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड एसोसिएशन में भी अपना योगदान दिया है। उनके तीनों बच्चे बेहतरीन स्क्वैश खिलाड़ी हैं और विदेशों में स्क्वैश प्रतियोगिताओं में देश के लिए कई पदक भी जीत चुके हैं।

7 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और निगम कर जमा किया गया

सूत्रों के अनुसार यशवंत सिंह ने यह बंगला डीएलए 'द कैमेलियास' की अनु जिंदल से खरीदा है। पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार इस संपत्ति की कीमत 100 करोड़ रुपए तय की गई थी और इसके लिए 7 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और निगम कर जमा किया गया है।

कांग्रेस नेता के सगे चाचा हैं यशवंत सिंह

अलवर से कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के सगे चाचा हैं यशवंत सिंह। दिल्ली का लुटियंस जोन हमेशा से रुतबे और रसूख का प्रतीक रहा है। जब भी यहां कोई संपत्ति बेची या खरीदी जाती है तो वह चर्चा का विषय बन जाती है। अब अलवर का पूर्व राजपरिवार यहां नए आवास में रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now