बीकानेर में एक बार फिर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। नए आदेश के तहत कलेक्टर ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है। ऐसे में स्कूल एक घंटा अधिक चलाने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक चलाने के आदेश थे। दरअसल, कलेक्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में स्कूलों का समय सुबह 7 बजे कर दिया गया और शिक्षकों का समय यथावत रखा गया। पहले शिक्षकों का समय सुबह 7:30 बजे था। ऐसे में सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच विद्यार्थी किसके भरोसे रहेंगे।
इस स्थिति से खुद शिक्षक नेताओं ने कलेक्ट्रेट को अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश में संशोधन करते हुए इसे सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया। संशोधित आदेश में कहा गया कि भीषण गर्मी, लू को देखते हुए आंशिक संशोधन किया गया है। अब बीकानेर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सत्र समाप्ति तक प्रातः 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय भी पूर्ववत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले सरकारी या गैर सरकारी विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय प्रातः 7 से 11 बजे तक था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
You may also like
Video: मुस्लिम महिला का हलाला को लेकर छलका दर्द, ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, अपने शौहर की मां बनना पड़ा ♩
पहलगाम हमला: भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, अटारी बॉर्डर भी बंद
ट्रंप ने ज़ेलेंस्की की फिर से घेरा, कहा- बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाएंगे...
Video: हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते हम.,यूपी की मुस्लिम महिलाओं की बातें सुनकर माथा घूम जाएगा ♩
पहलगाम आतंकी हमले का जल्द बदला लेगा भारत : पूर्व डीजीपी सरबदीप सिंह विर्क