टोंक में जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में लगातार दूसरे दिन फिर से न्यूनतम रात्रि तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यानि अब रात में पहले की अपेक्षा गर्मी कुछ ज्यादा ही महसूस हो रही है। इसके चलते अब लोगों को रात के साथ-साथ दिन में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।
24 घंटे में रात्रि तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोग पंखे, कूलर, एसी चलाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। हालांकि अधिकतम तापमान भी 3 दिन से औसतन 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। बुधवार को भी मौसम साफ है। सोमवार की तरह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जबकि सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। बीती रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को रातभर ज्यादा गर्मी का अहसास हुआ। वहीं दोपहर में गर्मी ज्यादा होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम देखने को मिल रही है।
ज्ञात हो कि जिले में इन दिनों मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी मौसम गर्म हो रहा है तो कभी हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। तीन दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में पिछले 3 दिन में अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। आज मौसम साफ रहने के साथ ही हल्की हवा चली। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। तेज धूप खिलने से मंगलवार की तरह बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम सामान्य रहा।
You may also like
Delhi Weather: दिल्ली-नोएडा में मौसम हुआ कूल-कूल, आंधी-बारिश ने कर दिया कमाल! मौसम विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट
आज का कुंभ राशिफल, 19 अप्रैल 2025 : व्यापार में होगा बड़ा मुनाफा, जरूरतमंद लोगों की मदद करें
सोने से भी कीमती पौधों की जानकारी: जानें उनके लाभ
मेथी के दानों के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे करें सेवन
बिना टेस्ट के जानें अपनी स्वास्थ्य समस्याएं: आसान तरीका