जयपुर के जामवारामगढ़ में रविवार सुबह ट्रेलर-कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी बैंक मैनेजर पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर सड़क से उतरकर पलट गया। शवों को कार से निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आमने-सामने की टक्कर में परिवार का सफाया रायसर थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ।
लखनऊ निवासी सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रमा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), पुत्रवधू प्रियांशी (30) और 6 माह की पोती वेरना कार में सवार होकर खाटूश्यामजी दर्शन करने निकले थे। इसी दौरान नेकावाला टोल के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पांचों कार में बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर रायसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करते समय हादसा हुआ।
बैंक में मैनेजर थी प्रियांशी
बैंक ऑफ बड़ौदा की गोमतीनगर शाखा में प्रियांशी मैनेजर थी। सत्य प्रकाश एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। लड़की का नाम नहीं बताया गया, हालांकि घर वाले उसे श्री कहकर बुलाते थे। हाल ही में लड़की का मासिक जन्मदिन मनाया गया था।
कल लखनऊ से मैनपुरी गया था परिवार
चचेरे भाई आदित्य प्रकाश सिंह ने बताया- 12 अप्रैल को शाम 5 बजे सभी लोग कार से मैनपुरी के लिए निकले थे। वहां चाचा की बेटी की शादी थी। बहन के बेटे का जन्मदिन था। सभी ने रात वहीं रुककर जन्मदिन मनाया। आज सुबह हम लोग खाटू श्याम के लिए निकले। खाटू श्याम से 70 किमी पहले कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। सुबह वहां से फोन आया, तब हमें हादसे की जानकारी मिली।
इंजीनियर की शादी 3 साल पहले हुई थी
अभिषेक और प्रियांशी की शादी 29 नवंबर 2022 को हुई थी। हादसे के वक्त कार अभिषेक सिंह चला रहे थे। अभिषेक के बड़े भाई हिमांशु प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी पत्नी ज्योति और बेटा जियानशु है।
You may also like
गांव चौटाला में भारत स्काउट एंड गाइड ने करवाए पूरे भारत के दर्शन: अर्जुन चौटाला
पानीपत में धोखाधडी कर ट्रैक्टर हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
कैथल जिले में अब तक हुई दो लाख पांच हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
सोनीपत: समझौते के लिए फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर: गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, तीन घायल