Next Story
Newszop

राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा के एक्शन से बौखलाए व्यापारी! पूरे प्रदेश में में हड़ताल का बिगुल, कारोबार ठप करने की चेतावनी

Send Push

नकली खाद और बीज के खिलाफ कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से खाद विक्रेता काफी नाराज हैं। जिसके चलते उन्होंने आज (शुक्रवार) पूरे प्रदेश में बीज की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। यह विरोध राजस्थान कृषि आदान विक्रेता संघ (रायडा) के सदस्यों के नेतृत्व में दर्ज किया जाएगा।

प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान

इसके चलते आज (शुक्रवार) पूरे प्रदेश में खाद बीज की दुकानें बंद रहेंगी। जिसके चलते खाटू श्यामजी और रींगस समेत कई जिलों में खाद बीज की दुकानें सुबह से ही बंद हैं। जिसके चलते किसान काफी परेशान हो रहे हैं।

कृषि आदान व्यापार प्रभावित

दरअसल, रायडा के सदस्यों ने कल (बुधवार) पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। रायडा अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कृषि मंत्री द्वारा की जा रही कार्रवाई पर कहा कि वे किशनगढ़ की अचानक जांच का समर्थन करते हैं, लेकिन गंगानगर में की गई कार्रवाई गलत है। ऐसा करने से कृषि आदान व्यापार प्रभावित होता है।

बेवजह आतंकित करना ठीक नहीं- रायडा अध्यक्ष
रायडा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कृषि विभाग ने उत्पादकों को न तो कोई नोटिस जारी किया और न ही यहां कोई अनियमितता पाई गई। फिर भी परिसर में घुसकर बीज को नकली बताकर आतंकित करना ठीक नहीं है।

बीज निर्माता संगठन भी हमारे साथ
कृषि आयुक्त ने भी 3 दिन के भीतर बीज वितरकों (विक्रेताओं) की जांच करने का आदेश जारी किया है। 255 बीज निर्माताओं की सूची भी जारी की गई है। यह आदेश भी परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीज निर्माता संघ भी हमारे साथ है, उन्होंने भी बीज की आपूर्ति बंद कर दी है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में बीज निर्माता और विक्रेता हड़ताल पर चले गए हैं और फैक्ट्रियां बंद कर दी हैं।

कृषि मंत्री गलत कर रहे हैं- रायडा अध्यक्ष
रायडा अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आगे कहा कि अधिकारियों ने कृषि मंत्री को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि बीज कैसे बनते हैं। बीज उपचार के लिए रसायनों का उपयोग किया गया है। यह कहना ठीक नहीं है कि बीजों को रंगा जा रहा है। समय-समय पर अंकुरण परीक्षण भी किया जाता है, इसलिए यह कहना पूरी तरह गलत है कि बीज नकली हैं। हम इस मामले में कानूनी राय भी लेंगे और तय करेंगे कि किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now