महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर गुरुवार को अलवर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। अलवर शहर विधायक एवं राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर बैठकर उन्हें माल्यार्पण किया। वन मंत्री ने क्रेन के ऊपर से महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाए। अलवर शहर से बड़ी संख्या में लोग महाराणा प्रताप को याद करने मोती डूंगरी पहुंचे। मंत्री के साथ नारों की गूंज रही।
मोती डूंगरी पर सुबह बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत करीब 4 लोग क्रेन पर सवार हुए। क्रेन से ही प्रतिमा की ऊंचाई तक पहुंचे। वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन पर ही महाराणा प्रताप की शान में नारे लगाए।
यहां आए लोगों ने महाराणा प्रताप को भी याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने बताया कि मोती डूंगरी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा उनके चेतक के साथ भव्य रूप में है। इसका आकर्षण देखने लायक है। यहां घूमने आए लोग भी महाराणा प्रताप को याद करने पहुंचे।
You may also like
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन
तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए अभियान चले : राज्यपाल
ट्राउट पोषकता की दृष्टि से 'सुपरफूड', बढ़ावा देने के लिये आयोजित करें संगोष्ठी : राज्यपाल
बाड़ियूं में रात्रि चौपाल, सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पांचवें गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस पर निकाली गयी गुरु ग्रंथ साहब के साथ नगर संकीर्तन-शोभायात्रा