Top News
Next Story
Newszop

Bikaner में बादलों के कारण सामान्य से कम रहा तापमान, बढ़ेगी गर्मी

Send Push

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर बादल छाए रहने के कारण लगातार दूसरे दिन सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अब गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब विदा हाेने को है। जब मानसून विदा हाेगा ताे वापस गर्मी बढ़ेगी। माैसम विभाग के मुताबिक रात में 30 और दिन में 40 डिग्री तक तापमान पहुंचेगा।सितंबर के तीसरे सप्ताह में दिन का पारा 36 और रात का 26 डिग्री पारा हाेना चाहिए। बीते कई दिनाें से सामान्य से कम पारा रिकार्ड किया जा रहा है। रात का 24 और दिन का 34 तक पहुंच गया लेकिन ये राहत फाैरी थी। मानसून तीसरे सप्ताह से विदाई की तैयारी में है। मानसून के विदा हाेते ही जैसे आसमान साफ हाेगा ताे वापस गर्मी का दाैर शुरू हाेगा।

image

माना जा रहा है कि दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर भी पहुंच सकता है। रात का पारा 30 डिग्री तक पहुंचेगा। इस बीच शुक्रवार काे भी माैसम गुरुवार की तरह सुहाना रहा। सुबह से बादल छाए रहे। हवा भी ठंडी चली। यही वजह है कि रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जाे सामान्य के आसपास ही है। सामान्य तापमान रहे ताे लाेगाें को तकलीफ नहीं हाेगी लेकिन पारा अब सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर जाने के आसार बन रहे हैं। इसी वजह से गर्मी बढ़ सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now