हनुमानगढ़ टाउन की अंबेडकर कॉलोनी स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनाइजर द्वारा उनकी कॉलोनी में बनी टंकी से अन्य कॉलोनियों में पानी सप्लाई करने पर आपत्ति जताई है। इसके विरोध में गुरुवार को कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए बनी टंकी से निवासी पेयजल का उपयोग कर रहे हैं।
इसके बाद कॉलोनाइजर ने ग्रीन सिटी द्वितीय के नाम से प्लॉट काटकर कॉलोनी का विस्तार कर दिया। ग्रीन सिटी द्वितीय में इसी टंकी से पेयजल व निर्माण कार्य के लिए पानी सप्लाई किया जाता है। कॉलोनी के निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन कॉलोनाइजर ने आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद कॉलोनाइजर ने ग्रीन सिटी तृतीय के नाम से प्लॉट काट दिए। इसी टंकी से नई कॉलोनी में भी पानी सप्लाई किया जाने लगा। कॉलोनी निवासियों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बावजूद कॉलोनाइजर द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। कॉलोनी का द्वितीय व तृतीय विस्तार होने के बावजूद नई टंकी का निर्माण नहीं कराया गया।
इसके कारण पिंटू ग्रीन सिटी कॉलोनी के निवासियों को पेयजल व दैनिक जरूरतों के लिए बमुश्किल पानी मिल पा रहा है। कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है। कॉलोनी वासियों के अनुसार कॉलोनाइजर द्वारा वर्ष 2023-24 में जवाहर नगर के पास फतेहगढ़ मोड पर रॉयल विला नाम से कॉलोनी बसाई गई थी। ग्रीन सिटी से इसकी दूरी करीब 20 मुरब्बा है।
रॉयल विला कॉलोनी के निर्माण कार्य के लिए पानी की आपूर्ति भी इसी कॉलोनी में बनी एकमात्र टंकी से टैंकरों के माध्यम से ली जाती थी। हाल ही में कॉलोनाइजर द्वारा रॉयल विला कॉलोनी का विस्तार किया गया है। उक्त रॉयल विला में निरंतर जलापूर्ति के लिए कॉलोनाइजर द्वारा जानबूझकर बिना स्वीकृति के ग्रीन सिटी कॉलोनी से रॉयल विला कॉलोनी तक अवैध रूप से पाइप लाइन बिछाई जा रही है और मनमाने तरीके से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
You may also like
'शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए किया मजबूर', ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम महिला सांसद ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
भोपालः मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आज जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
मप्रः सारणी में आज स्व सहायता समूहों का सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
बड़वानीः जिला अस्पताल में आज लगेगा वृहद निःशुल्क नेत्र शिविर
IPL 2025 Playoffs शेड्यूल की हुई घोषणा, जानें कब और कहीं किस-किस टीम में होगी टक्कर