राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार के लिए गौरव का क्षण आया है। उनके दामाद गौतम अश्विनी अंखर को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। करीब एक साल से चल रही प्रक्रिया के बाद यह नियुक्ति फाइनल हुई है। गौतम अश्विनी अंखर की बॉम्बे हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति को एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। अंखर ने कानूनी क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं और उनकी नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही थी। उनकी इस उपलब्धि पर अशोक गहलोत ने खुशी जताई है। दरअसल, केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति भवन ने गौतम अश्विनी अंखर को बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति एडवोकेट कोटे के तहत की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 सितंबर 2024 को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी, जिसके बाद 4 जुलाई 2025 को औपचारिक तौर पर यह नियुक्ति जारी की गई है।
कौन हैं गौतम अश्विनी अंखर?
गौतम अश्विनी अंखर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद हैं। उनकी शादी अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत से हुई है। गौतम अंखर जाने-माने वकील हैं और हाल ही में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। सोनिया गहलोत ने मुंबई में आर्किटेक्चर की पढ़ाई पूरी की है और कुछ कंपनियों में डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर रही हैं। दंपत्ति के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। गौतम अंखर का परिवार मुंबई के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखता है। शादी के बाद से वह और सोनिया मुंबई में ही रहते हैं।
हाल ही में राजेश मीना मुख्य सचिव बने
इससे पहले दौसा की पूर्व सांसद जसकौर मीना के दामाद और सवाई माधोपुर निवासी आईएएस अधिकारी राजेश मीना को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। राजेश मीना अब तक महाराष्ट्र में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे फिलहाल राजस्व और वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर कार्यरत थे। राजेश मीना इसी साल अगस्त में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन दोनों नियुक्तियों ने राजस्थान की प्रतिष्ठा को और बढ़ा दिया है। वहीं, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में इन नियुक्तियों को लेकर चर्चा गरम है।
You may also like
ओडिशा सरकार बहुदा यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार: पृथ्वीराज हरिचंदन
कारगिल युद्ध के शहीद उदय मान सिंह को याद कर भावुक हुईं मां
वेदांता लिमिटेड एक तरफ तो जमकर डिविडेंड दे रही है, दूसरी ओर कमाई प्रभावित हो रही है, निवेशक क्या करें
बर्मिंघम टेस्ट : दूसरी पारी में भारत 64/1, कुल बढ़त 244 रन की हुई
आईओसी की वजह से एशिया कप हॉकी के लिए भारत आ रही पाकिस्तान टीम