जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को युद्धाभ्यास के दौरान एक मोर्टार बम अचानक फट गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के चार जवान घायल हो गए। हादसा करीब 12 बजकर 35 मिनट पर हुआ।सभी घायलों को पोकरण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सूचना मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पोकरण पुलिस अस्पताल हॉस्पिटल पहुंचे। घायल जवानों के नाम उदय, सुविमल, अभिषेक और राहुल कुमार बताए जा रहे हैं।उदय और अभिषेक की हालत गंभीर है, जबकि सुविल और राहुल ठीक हैं। पोकरण अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा इलाज के बाद एहतियातन चारों जवानों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। जवानों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सहायक प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं चारों जवान
सहायक प्रशिक्षण केंद्र, जोधपुर, बीएसएफ के सबसे पुराने प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। यहां जवानों को हर तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। चारों जवान इसी ट्रेनिंग सेंटर के हैं। इस ट्रेनिंग सेंटर में देश की सभी फोर्सेज के जवान ट्रेनिंग लेने के बाद देश की सुरक्षा में तैनात होते हैं। जवानों को ट्रेनिंग के दौरान हथियार चलाने से लेकर आम जीवन में हर परिस्थिति में खुद को ढालने की ट्रेनिंग दी जाती है।
BSF दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल
सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल होने के साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षा बल है। इसका गठन 1 दिसंबर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति काल के दौरान भारत की पूर्वी और पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना है। युद्धकाल में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों का मुकाबला करना है।भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा जो पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती है, उसकी सुरक्षा बीएसएफ करती है। ये सीमाएं पर्वतीय, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और तटीय इलाकों तक फैली है।
You may also like
स्लिम गर्ल्स पार्टी में दिखेंगी 'खूबसूरत', पहनें अनुष्का के ये आउटफिट्स
कौन है ऋचा कर? उधार लेकर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बाद में रिलायंस रिटेल को बेची कंपनी
मंगल गोचर 2024: 20 अक्टूबर से पहले इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगा बड़ा आर्थिक लाभ
VIDEO: लौट आया पुराना ऋषभ पंत, दे मारा एक हाथ से छक्का