राजस्थान के नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने महाराणा सांगा को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई। उनके मुताबिक, जबरदस्ती ऐसी बातें कह कर विवाद पैदा किया जा रहा है। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने वक्फ कानून को मुस्लिम समुदाय के हित में लिया गया फैसला बताया और कहा कि यह कानून देश की संसदीय प्रक्रिया से गुजर कर बनाया गया है, जिसका सभी को पालन करना होगा।
"मुसलमानों के हित में कानून"
वक्फ कानून पर बोलते हुए विश्वराज सिंह ने कहा, "यह कानून मुसलमानों के हित में है। संसद में लंबी बहस और देर रात तक चली चर्चा के बाद इसे पारित किया गया। हमारे देश में कानून बनाने की एक प्रक्रिया है। जब संसद ने इसे मंजूरी दे दी, तो यह देश का कानून बन गया। कुछ लोग इसे स्वीकार नहीं करना चाहते और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे इसका पालन नहीं करेंगे, लेकिन देश का कानून सभी के लिए बाध्यकारी है।"
"कानून से पारदर्शिता आई"
उन्होंने आगे कहा कि इस कानून से पारदर्शिता आई है। किसी भी भूमि लेनदेन में देश के नियम-कायदों का पालन करना अनिवार्य है। अगर कोई खरीद-फरोख्त होती है तो उसे कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जमीन कितनी भी पुरानी क्यों न हो, जब उसका हस्तांतरण होता है तो उसके दस्तावेज बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति उस पर दावा करता है तो उसे दस्तावेजों के आधार पर उसे साबित करना होगा। बिना दस्तावेजों के यह कैसे माना जाएगा कि जमीन किसी की है? मेरा मानना है कि वक्फ कानून से जमीन संबंधी विवादों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
"महाराणा सांगा का इतिहास सबके सामने है"
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर विश्वराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "यह विवाद जबरन खड़ा किया गया है। महाराणा सांगा का इतिहास सबके सामने है। उनके चरित्र और व्यक्तित्व को सभी जानते हैं, इसे दोहराने की जरूरत नहीं है। यह उस नेता की निजी राय हो सकती है, लेकिन यह नाराजगी की बात है।"
"तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए"
उन्होंने आगे कहा कि अगर देश के सर्वोच्च सदन में हमारे इतिहास के नायकों के बारे में ऐसी बातें कही जाती हैं तो इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। अगर समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को राज्यसभा भेज रही है तो वहां के लोगों को सोचना चाहिए। राणा सांगा के बारे में जो कुछ भी कहा गया वह बिल्कुल गलत है। इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।
You may also like
हल्दी और सरसों के तेल के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे करें उपयोग
राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समेत 6 लोगों पर जानलेवा हमला
'SDM साहब दब्बू मत बनो' MLA इंदिरा मीणा का दावा- भाजपा के लोगों ने की बौंली में अंबेडकर सर्कल पर तोड़फोड़
खटिया पर सोने के होते हैं इतने फायदे तभी तो हमारे बुजुर्ग करते थे इसका इस्तेमाल। विदेशो में बढ़ी इसकी मांग
महिला के 11 बच्चे: 8 अलग-अलग पुरुषों से अनोखी कहानी