Top News
Next Story
Newszop

Jodhpur जसवंत सागर बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत

Send Push

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा के निकटवर्ती पिचियाक के जसवंत सागर बांध में आज दो युवक डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बॉडी को बाहर निकलवाया। मृतक बिलाड़ा के निकटवर्ती गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे के करीब बिलाड़ा के निकटवर्ती बरना गांव के रहने युवक अपने दोस्तों के साथ बांध के पानी में नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान दो युवक बांध में डूब गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की बॉडी को बाहर निकलवाया गया। जहां से बिलाड़ा के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां आवश्यक कार्यवाही के बाद बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया।

17 साल बाद छलका था बांध

बता दें की जसवंत सागर बांध से आस पास के कई गांवों, खेतों में सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। इस बार हुई अच्छी बारिश के चलते 17 साल बाद ये बांध फिर से छलका था। इसके चलते बांध से चलने वाली चादर देखने पिछले तीन चार दिनों से लोगों के आने का सिलसिला जारी था। यह स्थान कुछ दिनों से पिकनिक स्पॉट की तरह बना हुआ था। ऐसे में नहाने के लिए भी कई लोग पहुंच रहे थे। ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जसवन्त बांध में पिचियाक पर आज शाम को करीब 5:30 बजे थाने पर इतला मिली कि बाँध में 5 लोग तैरने के लिए गए थे। तीन लोग बाहर आ गए। मोके पर लोगों से पता किया तो बताया कि दो व्यक्तियो के डूबने की सूचना है। जिस पर स्थानीय लोगो की मदद से दोनों की बॉडी को बाहर निकलवाया गया। डूबने वाले युवक की पहचान राकेश पुत्र कानाराम सरगरा निवासी बरना व मनोहर पुत्र धन्नाराम निवासी बरना के रूप में हुई।

Loving Newspoint? Download the app now