कोटा के नांथा थाना क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ऐसे में विधायक बालमुकुंद का रास्ता रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि विधायक आचार्य महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कोटा आ रहे थे। तभी बड़गांव के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को होने के चलते पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया और नीरज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रास्ता रोकने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हटाकर शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस वैन में बैठाया गया।
सूचना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इधर, डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर लोक शांति भंग करने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी।उन्हें मौके से हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
You may also like
हार्दिक संग 'झगड़े' की खबरों पर शुभमन गिल का पलटवार, तस्वीर शेयर कर ट्रोलर्स को किया चुप
अजमेर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का किया आयोजन
ईरान-अमेरिका टकराव और गहराया, प्रतिबंधों पर तनातनी जारी
1 जून 2025 का मौसम : हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में कल होगी बरसात, अलर्ट
अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती पर सांगली के चित्रकार ने बनाई अद्भुत रंगोली, 400 किलोग्राम रंग-पेपर का इस्तेमाल