
पटना। राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले पुलिस लाइन में सिपाही -चालक अशोक कुमार सिंह ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही मूलत: भोजपुर जिले का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी ने बताया कि शव पंखे के सहारे फंदे से लटकते मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
अशोक कुमार सिंह के दो बेटे हैं। वह बड़े बेटे के साथ पुलिस लाइन में रह रहे थे। बड़ा बेटा अजीत कुमार किसी काम से बाहर गया था। उनकी पत्नी दो दिन पहले घर गई थीं। बुधवार की रात घर में कोई नहीं था। इसी बीच उन्होंने पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। पुलिस की मानें तो अशोक के बड़े बेटे अजीत की शादी एक वर्ष पहले फरवरी 2024 में हुई थी। उनके दूसरे बेटे रंजीत ने पिता की इच्छा के बिना दो माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पुलिस की मानें तो छोटे बेटे के प्रेम विवाह से अशोक खुश नहीं थे।
You may also like
अगले 48 घंटे में वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान को छू जाने की संभावना
Crime: भाई निकला HIV पॉजिटिव, पता चलते ही बहन ने पति के साथ मिलकर भाई को मार डाला; इलाके में हड़कंप
क्या है नाम जप काउंटिंग मशीन? जानें विराट कोहली के साथ इसकी बढ़ती लोकप्रियता
पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी