विदिशा। विदिशा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। आराेपित पति नशे का आदी है और पांच साल पहले उसने लव मैरिज की थी। दोनों की एक दो साल की मासूम बच्ची भी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है। पुलिस ने पति काे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हर्ष विहार कॉलोनी निवासी महिला का संध्या अहिरवार ने वर्ष 2020 में प्रमोद गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार रात करीब 11 पति-पत्नी के बीच झगड़ा हाे गया। संध्या के पिता अर्जुन अहिरवार का आरोप है कि प्रमोद ने शराब के नशे में संध्या के साथ जमकर मारपीट की, उसके शरीर में चोट के निशान है। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही संध्या को प्रताड़ित किया जा रहा था और आए दिन पति के साथ घर में झगड़े होते रहते थे। पुलिस को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली। पुलिस के अनुसार संध्या को मृत अवस्था में उसका पति प्रमोद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपित पति प्रमोद गोस्वामी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
बाप रे! घर है या नागलोक? एक घर में मिला कोबरा सहित सांपों का जखीरा, रेस्क्यू करने में वन विभाग के छूटे पसीने ⤙
पुलिस को खुली चुनौती देकर तलवार से काटा केक… धरा गया रंगबाज तो बोला- तीन साल पहले… ⤙
अमेरिका में महिला की रहस्यमय मौत: माता-पिता पर हत्या का आरोप
बिहार में जबरिया शादी के बाद तीन हत्याएं, दो आरोपी गिरफ्तार
जेम्स हैरिसन: रक्तदान से 42 लाख बच्चों की जान बचाने वाले नायक