पूर्वी चंपारण। जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के शुकुल पाकड़ पंचायत के लालपरसा चौक स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में शनिवार शाम धमाका हो गया, जिसमें एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक पवन फ्रूट्स एंड आईसक्रीम बर्फ फैक्ट्री के मालिक ब्रह्मदेव सहनी का पुत्र पवन सहनी बताया जाता है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुटी है। घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे के करीब बर्फ फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। सुगौली-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप फैक्ट्री स्थित होने के कारण आस पास के लोगों को लगा की हाईवे पर किसी वाहन का टायर फटा है। लेकिन कुछ देर के बाद वास्तविकता का पता चलने पर अफरा तफरी मच गई और लोग घटनास्थल पर पहुंचे।घटना में बर्फ फैक्ट्री का छप्पर उड़ गया है। वहीं घटना के बाद मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
You may also like
अटलांटा में बंदूक से खेलते समय हुई दुर्घटना, गर्लफ्रेंड की मौत
आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं: माता-पिता की गलतियों से बचें
महिला कैदी ने सुनाई दर्दभरी दास्तां. बताया जेल में घुसकर जेलर करते हैं रेप, गिड़गिड़ाती रहती हैं लड़कियां ㆁ
दुनियाभर में उथल-पुथल मचाने वाले ट्रंप की सेहत कैसी है? 5 घंटे तक कराए टेस्ट, जारी नहीं की रिपोर्ट….
संभोग के दौरान वीर्यपात कितनी देर में होना चाहिए..? विशेषज्ञों ने बताया सच ㆁ