जाेधपुर। फलोदी के कालू पाबूजी में सोमवार रात मां-बाप ने अपने तीन बेटे-बेटी की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली तो पति-पत्नी अचेत पड़े थे। उन्हें फलोदी के सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार फलोदी की ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी निवासी शिवलाल मेघवाल (35) पुत्र दीनाराम भाटिया के घर में तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवलाल और उसकी पत्नी अचेत पड़े थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि नाै साल के बेटे हरीश और दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों ने अपने हाथ की नसें काट ली और जहर पी लिया। घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। बच्चों की हत्या क्यों की गई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
You may also like
केकेआर ने खुद को मुश्किल में डाल दिया : बाउचर
Amazon Summer Sale 2025 : AC, फ्रिज पर 75% तक की छूट
महिलाओं की यौनिकता पर नया शोध: हस्तमैथुन के कारण और प्रभाव
किशोर लड़कियों में पहली बार पीरियड्स आने से पहले शरीर दिखाता है ये 3 अहम संकेत, हर मां को जरूर जानना चाहिए ☉
अब ट्रेन में ही निकाल पाएंगे कैश! आ गई है नई सुविधा, जानें डिटेल्स