Next Story
Newszop

भागलपुर जिले में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Send Push
image

भागलपुर । संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न जगहों पर कई संस्थाओं ने उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ जयंती मनाई।

जगह-जगह पर समारोह के साथ-साथ विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके पूर्व पूरे शहर में प्रभात फेरी और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जय भीम जय भारत के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। वहीँ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज भीम समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की गई। जिसको लेकर आज ऑनलाइन प्रसारण किया गया।

इधर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में इसको लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की। जिसमें संबंधित कई पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्नातकोत्तर अंबेडकर विभाग एवं समाज कार्य विभाग तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का पाठ एवं परिचय का आयोजन सीनेट सभागार में किया गया।

बाबा साहब के समर्थकों ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षित बनो संघर्ष करो और एकता बनाए रखो के सूत्र को चरितार्थ किया है। वह संविधान निर्माता हैं। उनको सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम लोग उनके पदचिन्हों पर चलेंगे। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब एक अच्छे वकील, अर्थशास्त्री के साथ-साथ राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। बाबा साहब हमेशा समानता, न्याय और आत्म सम्मान के बारे में बात करते थे। वह मानते थे कि किसी व्यक्ति का मूल्य उसके जन्म से नहीं उसकी योग्यता और मेहनत से तय होना चाहिए। जब हमारा भारत आजाद हुआ तो देश को एक मजबूत संविधान की जरूरत थी। उस दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान मसौदा सचिव का अध्यक्ष बनाया गया था। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

Loving Newspoint? Download the app now