
अनूपपुर । बिजुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सहबीन पनिका को जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान आज यानी कि 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस समारोह में जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 नगरीय निकायों के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, बिजुरी नगर पालिका ने अभियान के तहत नगर के कुएं, बावड़ियों, तालाबों, नदी और नालों की सफाई के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे नगर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। यह उपलब्धि अनूपपुर जिले और नगर पालिका बिजुरी के लिए गर्व का विषय है।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नगर पालिका परिषद बिजुरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में जन सहभागिता के लिए नागरिकों क आभार भी ज्ञापित किया है।
You may also like
Health Tips: सुबह खाली पेट आप भी करले गिलोय जूस का सेवन, फिर देखें कैसे मिलते हैं गजब के फायदे
इतिहास के पन्नों में 01 जुलाईः जीएसटी…भारतीय कर प्रणाली में सुधार का क्रांतिकारी कदम
किसान का मक्का से लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त
फरीदाबाद : मीटर बॉक्स में करंट से गाय की मौत
पानीपत में 19 वर्षीय लड़की घर से लापता