Next Story
Newszop

रांची की महिलाओं को मिला मंईयां सम्मान का सहारा, अब बन रहीं आत्मनिर्भर

Send Push

रांची, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ अब रांची जिले की महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बन गई है। इस योजना के जरिए महिलाएं अब खुद कमाई कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

जुलाई महीने में अब तक रांची जिले की 7023 महिलाओं के बीच 1.29 लाख से ज्यादा चूजे, 2531 महिलाओं को 40 हजार बत्तख और 2252 महिलाओं को 5637 बकरियां दी गई हैं। ये सब अंडा उत्पादन, बकरी पालन और बतख पालन के लिए दिया गया है ताकि महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें।

जिला प्रशासन की निगरानी में चल रही इस योजना का असर साफ दिख रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री खुद हर प्रखंड की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का लाभ सही महिलाओं तक समय पर पहुंचे और इसका शत-प्रतिशत सत्यापन भी कराया जाए।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने एक ऑनलाइन बैठक भी की। इसमें जिला सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन विभाग, बैंक अधिकारियों और नीति आयोग से जुड़े प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि योजना का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाना।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now