इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
जम्मू में एनसी यूथ विंग की बैठक, चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर
ENO से 3 गुना अधिक ताकतवर उपाय!` बस इतना सा करें और एसिडिटी हो जाएगी गायब
आंधी-बारिश…यूपी-बिहार से लेकर हिमाचल तक अलर्ट, दशहरे पर दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
Pilot Training School: कैसे बनेंगे पायलट? देश में 63% ट्रेनिंग स्कूलों की हालत खराब, DGCA ने दी 'C' रेटिंग, 'A+' या 'A' ग्रेड वाला कोई नहीं
शराब में पानी मिलाकर क्यों पीते हैं` लोग? इसके पीछे की वजह जानिए