न्यूयॉर्क: दुनिया का सबसे कीमती शौचालय अपनी नीलामी के लिए तैयार है। मशहूर फर्म सोथबी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन की बनाई 'अमेरिका' नामक ठोस सोने से बनी संरचना की नीलामी करेगा। पूरी तरह सोने से बना यह एक काम करता हुए टॉयलेट है, जो 2019 में इंग्लैंड के ब्लेनहेम पैलेस से चुराए गए शौचालय की तरह ही है, जो दुनिया भर में मशहूर हो गया था। इस टॉयलेट को न्यूयॉर्क में 18 नवम्बर को नीलाम किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत हैरान करने वाली है।
मशहूर कलाकार कैटेलन ने किया निर्माण
जब इसकी नीलामी की जाएगी, तो इसकी शुरुआती कीमत इसे बनाने में लगे 101.2 किलोग्राम सोने के बराबर होगी, जो वर्तमान में लगभग 1 करोड़ डॉलर है। कैटेलेन को दुनिया के सफल कलाकारों में माना जाता है। उनकी एक मशहूर कृति कॉमेडियन पिछले साल न्यूयॉर्क की एक नीलामी में 6.2 मिलियन डॉलर में बिका था। यह एक दीवार पर टेप से चिपका हुआ केला था, जिसने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं।
कैटेलन की एक मशहूर कृति एडोल्फ हिटलर की घुटनों के बल बैठे एक विचलित करने वाली मूर्ति थी, जिसे 'Him' नाम दिया थाा। साल 2016 में यह मूर्ति क्रिस्टी की नीलामी में 1.7 करोड़ डॉलर में बिकी थी। कैटेलन अमेरिका नाम से बने गोल्ड को अत्यधिक धन पर व्यंग्य बताया है। कैटेलन ने एक बार कहा था, आप चाहे जो भी खाएं, 200 डॉलर का लंच या 2 डॉलर का हॉट डॉग, टॉयलेट के मामले में नतीजा एक ही होता है।
कैटेलन ने बनाए थे दो संस्करण
मौरिजियो कैटेलन ने साल साल 2016 में अमेरिका के दो संस्करण बनाए थे। जो बेचा जा रहा है, वह 2017 से एक अनाम संग्रहकर्ता के पास है। दूसरा संस्करण 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम संग्रहालय के पास एक बाथरूम में प्रदर्शित किया गया था, जिसे देखने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। उस समय 1 लाख से ज्यादा दर्शकों ने इसे देखा था।
जब चोर उखाड़ ले गए थे टॉयलेटगुगेनहाइम ने यह कलाकृति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके पहले कार्यकाल के दौरान भेंट की थी, जब उन्होंने वैन गॉग की एक पेंटिंग उधार मांगी थी। 2019 में इसे विंस्टन चर्चिल के जन्मस्थान ब्लेनहेम पैलेस में प्रदर्शित किया गया। कुछ ही दिनों में चोरों ने इमारत में घुसकर इसे चुरा लिया और पाइपलाइन से उखाड़कर भाग गए। इस साल की शुरुआत में दो लोगों को दोषी ठहराया गया और जेल भेज दिया गया। शौचालय कभी बरामद नहीं हुआ। जाँचकर्ताओं का मानना है कि इसे तोड़कर पिघला दिया गया होगा।
गैल्परिन इस बारे में अनुमान लगाने को तैयार नहीं हैं कि 'अमेरिका' कितने में बिक सकता है। वह बताते हैं कि कैटेलन के डक्ट-टेप वाले केले ने यह सवाल खड़ा किया कि "किसी ऐसी चीज़ को कैसे मूल्य दिया जाए जिसका मूलतः उसके लेखकत्व और वैचारिक विचार के अलावा कोई मूल्य नहीं है।"

You may also like

वो बहुत गुस्से में थे... कनाडाई पीएम कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी, एंटी टैरिफ विज्ञापन से जुड़ा है मुद्दा

महाराष्ट्र : चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन की अवैध बिक्री पर कांग्रेस ने राज्य मंत्री मोहोल से इस्तीफा मांगा

मुझे मरने की जल्दी नहीं... जब बोले थे सतीश शाह, बताया था क्यों फिल्मों और एक्टिंग से बना ली थी दूरी

नोएडा में 'यातायात माह–2025' का शुभारंभ, जागरूकता रैली के साथ दी गई सड़क सुरक्षा की सीख

उसनेˈ मेरा जेंडर चेंज कराया फिर महीनों तक बनाता रहा संबंध जब सब खत्म हुआ तो छोड़कर चला गया रोते-रोते सुनाई पूरी दास्तां﹒