मंदसौर : जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुई, लेकिन एंबुलेंस के पुलिया से नीचे गिरने के कारण इसका पता सुबह चला जब स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुआ था। एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने घटना देखी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुबह लगभग सात बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह एंबुलेंस जावरा की ओर से मरीजों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में यह पुलिया से नीचे जा गिरी।
रात भर फंसा रहा ड्राइवर
इस हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था, जिसे सुबह लगभग 7 बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

You may also like

Baba Vanga Gold Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी... सोने की कीमत में आने वाला है बड़ा उछाल! रेट जानकर चौंक जाएंगे

बिहार: पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों में खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार

King Kohli और Hitman अब कब दिखेंगे टीम इंडिया के लिए एक्शन में? नहीं पता तो जान लिजिए यहाँ

बांग्लादेश में अमेरिकी स्पेशल फोर्स कमांडर की मौत पर बवाल क्यों, भारत से जोड़ा जा रहा कैसा कनेक्शन

मात्र 312 रुपए के लिए 41 वर्षों तक कोर्ट के लगाती` रही चक्कर 11 जज भी नही दिलवा पाए इंसाफ