अगली ख़बर
Newszop

Bank Holidays: इस महीने कई दिन बैंक रहेंगे बंद, अपने राज्य की छुट्टी की सूची यहां चेक करें

Send Push
नई दिल्ली: आज नवंबर (November 2025) की पहली तारीख है। साथ ही महीने का पहला शनिवार भी है। इसी दिन देवउठनी त्योहार भी है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आज बैंक खुले हैं या बंद? हर महीने के पहले एवं तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता है। इसलिए आज बैंक भी खुले हैं, सिर्फ दो राज्यों को छोड़ कर। लेकिन, आपको जानना चाहिए कि इस नवंबर महीने में किस-किस दिन बैंक में अवकाश है। दरअसल, भारत के कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के कारण क्षेत्रीय बैंक अवकाश घोषित रहता है। हम जानते हैं कि नवंबर 2025 में किस राज्य में किस दिन बैंक अवकाश है। अगर आप अपने बैंक की शाखा जाने की सोच रहे हैं, तो असुविधा से बचने के लिए अपने राज्य के हिसाब से छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

नवंबर में किस दिन बैंक अवकाश
इस महीने देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। लेकिन कुछ राज्यों में खास दिनों में शाखाएं बंद रहेंगी। ये छुट्टियां कन्नड़ राज्योत्सव, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और अन्य क्षेत्रीय उत्सवों के कारण होंगी। नवंबर 2025 में वित्तीय नियमों में कुछ बड़े बदलाव भी हो रहे हैं। इनमें डिपॉजिट अकाउंट में नॉमिनेशन, जीवन प्रमाण पत्र और एसबीआई कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं।



आज कहां हैं बैंक बंदयूं तो आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंक आमतौर पर खुले हैं। लेकिन 1 नवंबर 2025 को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड में इगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे। देवउठनी त्योहार के लिए किसी भी राज्य में बैंक बंद नहीं हैं।


5 नवंबर 2025 को अधिकतर राज्यों में छुट्टीइसी महीने 5 नवंबर, बुधवार को अधिकतर राज्यों में बैंक में अवकाश रहेगा। इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर 2025 को बैंक अवकाशमेघालय में नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल के कारण 6 नवंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर 2025 को बैंक अवकाशमेघालय में वांगला फेस्टिवल के कारण 7 नवंबर 2025 को बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर 2025 को बैंक अवकाश8 नवंबर 2025 को कर्नाटक में कनकदास जयंती मनाई जाएगी, जिसके चलते वहां बैंक बंद रहेंगे। यह दूसरा शनिवार भी है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें