फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली से ठीक एक दिन पहले पटाखा मंडी में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब पटाखे की 70 दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान पटाखे की धमाकों से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी के साथ दहशत का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के शांति नगर स्थित एमजी कॉलेज केंपस में प्रशासन पटाखे की दुकान लगवाई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी पटाखा मार्केट को अपनी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में करीब 70 दुकानें जलकर राख हो गई। वहीं दर्जनों बाइकों के भी जलने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँचकर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग आग को काबू किया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पटाखा मंडी में आग लगी है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर दमकल कर्मी और स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like
CWC 2025: इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने ठोका शतक, भारत के सामने रखा 289 रन का मजबूत लक्ष्य
वीडियो में देखें ' चोरी चेरी पिकर ' से महज 7 मिनट में पेरिस के लूव्र म्यूजियम में की गयी चोरी , अब तक ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखा होगा
ओडिशा के भद्रक में ऐतिहासिक काली पूजा का उल्लास, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सोनीपत में पुलिस ने दीपावली पर वृद्धों-बालकों संग बांटी खुशियां, दिया मान-सम्मान
भारी बारिश का अलर्ट! इन राज्यों में तूफान और बाढ़ का खतरा, जानिए पूरा मौसम अपडेट