रश्मि खत्री, नैनीताल: जनपद नैनीताल के रामनगर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां के सुप्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में एक हाथी चालीस सीढ़ियां चढ़ गया और कुछ देर घूमने के बाद वापस उतर भी गया।
रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर से कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। यह हाथी मंदिर की सीढ़ियां ही नहीं चढ़ा बल्कि मंदिर में जमकर उत्पादन भी मचाया।
नैनीताल के रामनगर में सुप्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर है। यहां कई सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु गर्जिया देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं तो वहीं अब हाथी भी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगा है। गर्जिया देवी मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे एक हाथी मंदिर परिसर में आया। थोड़ी देर घूमने के बाद हाथी ने अपने भारी भरकम शरीर के साथ आराम से मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की।
मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद हाथी कुछ देर वहीं विचरता रहा और फिर खुद ही नीचे उतर आया। हाथी ने मंदिर के पास बने अस्थाई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। हाथी ने मंदिर परिसर में बनी दुकानों का नुकसान करने और सीढ़ियां चढ़ने की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी किस तरह से धीरे-धीरे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहा है और कुछ देर बाद वहां से वापस लौट जाता है। पुजारी के अनुसार हाथी लगभग 2 घंटे तक मंदिर परिषद में घूमता रहा। लेकिन जब उसने उत्पात मचाना शुरू किया तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को खदेड़ा।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्जिया देवी मंदिर के आसपास इन दोनों हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि रात के समय मंदिर क्षेत्र में आवाजाही न करें। उधर सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर अपने भारी भरकम शरीर के साथ यह हाथी 40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया माता मंदिर तक कैसे पहुंचा। वही वन्य जीव विशेषज्ञ से वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों के बढ़ने का संकेत मान रहे हैं।

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर के पुल पर एक हाथी देर रात चढ़ गया। उसने लगभग 40 सीढ़ियां चढ़कर पुल तक पहुंचा, दुकानों का सामान तोड़ा और करीब दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद जंगल लौट गया। @NavbharatTimes pic.twitter.com/nkolk0wVmX
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) October 4, 2025
मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के बाद हाथी कुछ देर वहीं विचरता रहा और फिर खुद ही नीचे उतर आया। हाथी ने मंदिर के पास बने अस्थाई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। हाथी ने मंदिर परिसर में बनी दुकानों का नुकसान करने और सीढ़ियां चढ़ने की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाथी किस तरह से धीरे-धीरे मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहा है और कुछ देर बाद वहां से वापस लौट जाता है। पुजारी के अनुसार हाथी लगभग 2 घंटे तक मंदिर परिषद में घूमता रहा। लेकिन जब उसने उत्पात मचाना शुरू किया तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को खदेड़ा।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्जिया देवी मंदिर के आसपास इन दोनों हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि रात के समय मंदिर क्षेत्र में आवाजाही न करें। उधर सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर अपने भारी भरकम शरीर के साथ यह हाथी 40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया माता मंदिर तक कैसे पहुंचा। वही वन्य जीव विशेषज्ञ से वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों के बढ़ने का संकेत मान रहे हैं।
You may also like
हर्षित राणा के सिलेक्शन पर भड़का भारतीय दिग्गज, कहा- गंभीर की हां में हां मिलाएं और सिलेक्ट हो जाएं
ट्रंप इसराइल को नाराज़ करने का रिस्क लेकर क़तर के लिए इस हद तक क्यों जा रहे हैं?
दिवाली पर खरीदें ADAS के साथ आने वाले ये टॉप 5 कारें, सुरक्षा में सबसे आगे, जानें कीमत
महिला वर्ल्ड कप 2025 : भारत की सधी हुई शुरुआत, पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 100 रन पार
आम आदमी की थाली और प्रधानमंत्री की` थाली में कितना फर्क? जानिए नरेंद्र मोदी के रोज के खाने का पूरा खर्चा और डाइट प्लान