आज का मौसम 27 अक्टूबर 2025 : दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे तेज हो रहा है और मंगलवार सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की गति अब उत्तर-पश्चिम की तरफ है और यह लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है।
अक्टूबर में अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहर
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरपा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
छठ पूजा पर दिल्ली में आज शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना
हिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले रविवार को भी भारी बारिश हुई थी। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का अलर्ट
अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई, ग्रेटर मुंबई और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों के 75 प्रतिशत हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजराते के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

You may also like

अपहरण करके लड़की को ले जा रहे युवकों की स्कूटी का खत्म हो गया पेट्रोल, मौका देखकर भाग निकली पीड़िता

दिल्ली में धूम-धाम से मनाई जा रही छठ, CM रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

India Agri Growth: चीन से बहुत पीछे...भारत के वो 'दुश्मन' जिन्होंने होने नहीं दी बराबरी, दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने किया खुलासा

शी चिनफिंग ने पैलेस संग्रहालय की शताब्दी प्रदर्शनी का किया दौरा

हर्षोल्लास से मनाया जायेगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम