भोपाल: सिंहस्थ 2028 के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान यहां सड़कों की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए केडी गेट के आगे से निकास चौराहा तक लोग स्वेच्छा से अपने घरों का कुछ हिस्सा हटा रहे हैं। निरीक्षण करने पहुंचे सीएम इससे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ऐसे लोगों को पीएम आवास का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग के प्रगतिरत चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप मंगलवार को निरीक्षण किया। स्वप्रेरणा से विकास के लिए नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने घरों के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है।
बाजार को नई दिशा मिलेगी, व्यापार बढ़ेगा: CM
सीएम मुख्यमंत्री यादव ने लोगों द्वारा यह अनुकरणीय पहल कर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने पर काुभ् प्रसन्नता जताई और लोगों का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण से शहर के इस पुराने बाजार को पुनः नई दिशा मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां नागरिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सिंहस्थ कार्यों की व्यवस्थाओं की चर्चा की।
खुद के मकान तोड़ने वालों को "PM आवास' का लाभ देंगे CM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए कि शहर के विकास के लिए स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने का कार्य करने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाए। कार्य तीव्र गति से हो और नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएं।

You may also like

उत्तरखंड में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, सीमान्त क्षेत्रो में बारिश-बर्फबारी से लुढ़का पारा, ठंड का आगाज

29 अक्टूबर 2025 मीन राशिफल : करियर में सफलता के योग हैं, पदोन्नति की संभावना है

100ˈ साल पहले हुई थी वाघ बकरी चाय की स्थापना, ऊंच नीच के भेदभाव के खिलाफ देती है संदेश﹒

अमेरिका में शिक्षक-छात्र के बीच विवादास्पद प्रेम कहानी

16ˈ साल के छात्र के प्यार में पागल हुई क्लास टीचर फ़िर हुआ कुछ ऐसा की कोर्ट पहुँच गया मामला…﹒