अगली ख़बर
Newszop

कल का मौसम 22 अक्टूबर 2025: अरब-सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Send Push
नई दिल्ली: दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण 300 के पार जा चुका है। लखनऊ दिवाली की शाम देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में एक से एक था। वहीं अब मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को अपने बुलेटिन में बताया है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बने हुए हैं। इनके असर से 21 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की हो सकती है।

तमिलनाडु में 21 और 22 अक्टूबर को अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। केरल में 22 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश का दौर रहेगा। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने पर ग्रेप-2 चरण लागू कर दिया गया है। IMD के अनुसार, 21-24 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, 21 से 25 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के बहुत सीमित अवसर हैं। 22 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार पूर्वी भारत के उप-मंडल में आता है, लेकिन IMD बुलेटिन के अनुसार यहां अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा वर्षा तंत्र सक्रिय नहीं है। 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क और साफ रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। दिन का तापमान सामान्य से 1–2° सेल्सियस अधिक रह सकता है।



हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 अक्टूबर को बिजली और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में 22 अक्टूबर को कहीं-कहीं पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। अन्य दिनों में (23–25 अक्टूबर) मौसम सामान्य रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की फुहारें हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें