रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

गुरुग्राम पुलिस ने ऑटो में पकड़ा 20 किलो से अधिक अवैध गांजा

गुरुग्राम: मोबाइल खरीदकर फर्जी ऐप से पेमेंट हुई दिखाई, दंपती सहित तीन काबू

साहित्य में गद्य और पद्य दोनों महत्वपूर्ण : डॉ शिवओम अम्बर

क्या है भावना पांडे की वैष्णो देवी यात्रा का राज़? जानें उनके नए शो के बारे में भी!

ED ने ग्रीन इंडिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की