अगली ख़बर
Newszop

पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव और 'वोट चोरी' पर होगी चर्चा

Send Push

पवन खेड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार CWC की बैठक बिहार के सदाकत आश्रम में हो रही है। यहां से जो भी निष्कर्ष निकलेगा, वो पूरे देश के लिए ऐतिहासिक संदेश होगा। पूरे देश को कांग्रेस से उम्मीद है, हम उस उम्मीद पर खरे उतरेंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि आज CWC की विस्तारित बैठक पटना के सदाकत आश्रम में हो रही है। यहां से कांग्रेस का समय एक दूसरे दौर में जाएगा। हम देश में दलितों, पिछड़ों, वंचितों के अधिकारों की जो लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें निश्चित ही उसमें कामयाबी मिलेगी।“

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लोगों से अपील की, बिहार के नौजवान बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। मेरा लोगों से आग्रह है- इस भ्रष्ट सरकार को बदल दीजिए।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें